फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laborer dies due to high speed uncontrolled tempo overturning

तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंपू पलटने से मजदूर की मौत

Tue, 21 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to high speed uncontrolled tempo overturning
सुहवल। स्थानीय थाना क्षेत्र के साइतबांध पुलिया के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार आटोरिक्शा पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते मौके पर पहुंचे परिजन बिलखने लगेे। रेवतीपुर थाना के बलुआ टोला गांव निवासी छोटू राम (22) और बब्बन आटोरिक्शा बुक कर किसी को लाने के लिए गाजीपुर जा रहे थेे। साइतबांध पुलिया के पास सड़क के बीच अचानक एक मवेशी के आ जाने से स्टेयरिंग पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और आटोरिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच पलट गया। हादसे में छोटू राम और बब्बन घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए रेवतीपुर सीएचसी लाने के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने छोटू राम को मृत घोषित कर दिया गया। घायल बब्बन को इलाज के बाद डॉक्टरों ने भेज दिया। इधर युवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस आटोरिक्शा को कब्जे में ल ेिलया है। दुर्घटना से मृतक की मां बतसीया देवी सहित अन्य परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने बताया कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और घर का खर्च चलाता था। मृतक की मई में शादी होने वाली थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आटोरिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed