फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kumbh, vibhuti express to stops from today

कुंभ और विभूति का ठहराव आज से

Wed, 29 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kumbh, vibhuti express to stops from today
एक घंटा रुकी रही पैसेंजर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
रेलवे की तरफ से जिले के विभिन्न स्टेशनों को ट्रेनों के ठहराव की सौगात प्रदान की गई है। सादात, जखनिया एवं दुल्लहपुर के बाद दिलदारनगर, भदौरा एवं जमानिया में कुंभ, विभूति का 30 से एवं पटना कोटा एक्सप्रेस का ठहराव 10 जुलाई से सुनिश्चित किया गया है। इससे रेल यात्रियों में प्रसन्नता है।
विज्ञापन

लंबे अरसे से की जा रही मांग के बाद दिलदारनगर में कुम्भ एक्सप्रेस का  ठहराव सुनिश्चित किया गया है। रेलवे की ओर से जारी समयसारिणी के अनुसार 12369 अप कुंभ एक्सप्रेस का आगमन रात में 11.19 एवं प्रस्थान 11.21 बजे होगा। 12370 डाउन दिन में 03.03 पर आकर 03.05 को रवाना होगी। जमानिया में विभूति का ठहराव होगा। इसकी कापी कंट्रोल दानापुर से मिलते ही रेल अधिकारियों ने  दोनों स्टेशनों पर सूचना चस्पा कर दी है। उधर भदौरा में पटना कोटा एक्सप्रेस के ठहराव को  मंजूरी मिल गयी है। यह ट्रेन 10 जुलाई से नियमित रुकेगी। आदेश की कापी  दानापुर कंट्रोल से मिलते ही रेल अधिकारियों ने स्टेशन पर सूचना चस्पा कर  दी है। इस ट्रेन के  रुकने से वाराणसी, इलाहाबाद सहित विभिन्न जगहों की यात्रा करना अब और भी  आसान होगा। दोपहर बाद वाराणसी जाने के लिए कोई ट्रेन का ठहराव न होने से यहां  के यात्रियों को परेशानी होती थी।  13237 अप ट्रेन 10 जुलाई को दिन में  1:58 बजे भदौरा पहुंचेगी और दो बजे प्रस्थान करेगी। डाउन में यह ट्रेन दूसरे  दिन 11 जुलाई को अपराह्न 2.25 पर आएगी और 2.27 पर रवाना होगी। स्टेशन मास्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया की 13237 अप ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शनिवार, रविवार को आएगी। यही ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को 13239 नंबर की अप ट्रेन बनकर  आएगी। इसी प्रकार 13238 नंबर की डाउन  ट्रेन तीन दिन सोमवार, शुक्रवार, शनिवार एवं बाकी चार दिन 13240 डाउन  ट्रेन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed