{"_id":"63640820ab39ad7d305ee330","slug":"knife-to-a-young-man-standing-outside-the-house-one-attacker-was-caught-ghazipur-news-vns681922876","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़े युवक को चाकू मारा, एक हमलावर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़े युवक को चाकू मारा, एक हमलावर पकड़ा गया
विज्ञापन
बरेसर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने एक हमलावर को धर-दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। जबकि दो भागने में सफल रहे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाम 5.30 बजे बरेसर-अलावलपुर मार्ग को जाम कर दिया जो करीब पौने 9 बजे तक चला। इधर पुलिस ने घायल एवं हमलावर को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीण छठ पूजा के लिए वेदी बनाने के विवाद को घटना का कारण बता रहे हैं।
सिपाह गांव निवासी बृजेश राजभर ( 20) उर्फ गुलशन राजभर से छठ में बेदी बनाने को लेकर डाहीं गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी को लेकर शाम 5 बजे एक बाइक पर तीन हमलावर पहुंचे और दरवाजे पर खड़े बृजेश राजभर उर्फ गुलशन के पेट में चाकू मारकर भागने लगे। चाकू लगने से घायल बृजेश राजभर उर्फ गुलशन जमीन पर गिर गया और चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर घर में से परिजन निकले और ग्रामीणों के साथ दौड़ा कर एक हमलावर को पकड़ लिया, जबकि दो हमलावर भाग निकले।
पकड़े गए एक हमलावर की ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीण व परिजनों ने शाम 5. 30 बजे बरेसर-जहूराबाद-अलावलपुर मार्ग जाम कर हमलावरों को गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब पौने 9 बजे कासिमाबाद एसडीएम वीर बहादुर यादव के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। दूसरी तरफ घायल युवक के साथ ग्रामीणों की पिटाई से घायल एक हमलावर को भी मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरेसर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक हमलावर पुलिस की हिरासत में है। अभी तहरीर नहीं मिली है।