{"_id":"5da0ce5f8ebc3e01586f0da5","slug":"killer-accused-kept-away-from-police-grip-ghazipur-news-vns488510623","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर रहे हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर रहे हत्यारोपी
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती गांव में दशहरा पर्व की रात बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला बोल दिया था। इस हमले में जहां एक युवक की मौत हो गई थी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में मृतक के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अन्य चौथे दिन भी पुलिस पकड़ से बाहर रहे।
मालूम हो कि नगर क्षेत्र के गोड़ा निवासी रुस्तम का पुत्र मोनू उर्फ अफजाल (21) और फुल्लनपुर गांव निवासी छोटू के पुत्र मुधीर बिंद (18) गोड़ा देहाती गांव में स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के पास दशहरा के दिन मंगलवार की रात बैठे थे। इसी दौरान रात करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर वहां कुछ युवक गोलबंद होकर पहुंचे थे और लात-घूसों के साथ ही चाकू से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े थे। उनके आने से पहले ही हमलावर फरार हो गए थे। जानकारी होते ही पुलिस के साथ ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए थे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने अफजाल को मृत घोषित कर दिया था, जबकि मुधीर को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। वहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के पिता रुस्तम की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी अभी बिंद को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपी घटना के चौथे दिन भी पुलिस पकड़ से बाहर रहे। इससे मृतकों के परिजनों में निराशा के साथ ही पुलिस की निष्क्रियता के प्रति रोष है। उधर घायल मुधीर के परिजन ईश्वर से उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।