{"_id":"66b6b0f6f066ca359e09ec57","slug":"kidnapped-youth-recovered-in-14-hours-three-kidnappers-arrested-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-118877-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 14 घंटे में अपहृत युवक बरामद, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 14 घंटे में अपहृत युवक बरामद, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
भांंवरकोल। पुलिस ने मलिकपुरा मोड़ से अपहृत युवक को 14 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित घायल हालत में मिला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अपरणकर्ताओं का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सोनाड़ी गांव निवासी शिवम राय का गांव के ही नंदू राय उर्फ जयप्रकाश राय से विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही दोनों में कहासुनी हुई थी। आरोप है कि सात अगस्त की शाम नंदू राय ने शिवम राय के पिता की पिटाई कर दी थी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। आठ अगस्त को जानकारी होने पर गाजीपुर में रह रहे शिवम राय घर आने लगे। इसकी जानकारी नंदू को हुई तो वो अपने दो दोस्त धर्मेंद्र पांडेय निवासी ग्राम बेटावरकलां थाना जमानिया और पीयूष राय निवासी ग्राम टिसौरा थाना जमानिया के साथ सुबह साढ़े नौ बजे मलिकपुरा मोड़ के पास पहुंच गया। सामने से आ रहे शिवम पर जानलेवा हमला कर उसका अपहरण कर लिया। दोपहर दो बजे परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि बिना नंबर की एक गाड़ी अमरुपुर से होते हुए कुनआन की तरफ जा रही है। इसमें कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। सूचना पर पुलिस धनेठा वाली रोड पर रात साढ़े ग्यारब बजे आ गई। इस दौरान बिना नंबर की गाड़ी आते दिखाई दी। वाहन रोककर जांच की गई तो तीनों अपहरणकर्ता मय अवैध असलहा मिले। साथ ही अपहृत शिवम भी मिला। आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया है।