फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   kavi sammelan

बसंत की सुगंध बिखेरती निशा में रचनाओं ने कभी गुदगुदाया तो कभी एहसासों को जगाया

Sat, 27 Feb 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
kavi sammelan
अमर उजाला के काव्य कैफे का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते टाइटिल स्पांसर सन शाइन पब्लिक स्कूल के - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर के महुआबाग स्थित कान्हा हवेली बृहस्पतिवार की शाम को गवाह बनी उन गरिमामयी क्षणों की जब जिले के उच्चाधिकारी, संभ्रांत नागरिक तथा अखिल भारतीय काव्य मंचों तथा अंतरराष्ट्रीय काव्य मंचों के कवियों का संगम हुआ। बसंत की सुगंध बिखेरती निशा में काव्य संध्या का शुभारंभ हुआ तो देर रात तक चलता रहा। कवियों के मंचासीन होने के बाद कान्हा हवेली में ठहाकों की गूंज के मध्य प्रश्न छोड़ती पंक्तियों के मध्य सन्नाटा और पुन: ठहाकों में परिवर्तित हो जाना यह सिलसिला कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतिम कवि के काव्य पाठ तक चलता रहा। इनकी रचनाओं ने कभी गुदगुदाया तो कभी एहसासों को जगाया, कभी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत किया तो कभी लाकडाउन के परिदृश्य से रूबरू कराया। कवियों ने समाज में फैली वैमनस्यता तथा दंगों से होने वाली क्षति पर प्रकाश डालते हुए कभी स्वयं को तो कभी श्रोताओं को भी निशाना बनाकर व्यंग्य बाण छोड़े जो सटीक निशाने पर लगते रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, मुख्य मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं टाइटिल स्पांसर सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मार्केटिंग मैनेजर मारकंडेय सिंह ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सीडीओ को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम के प्रायोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। काव्य मंच पर आसीन एक मात्र कवियित्री डा. भुवन मोहिनी को सर्वानंद सिंह, जगदीश सोलंकी को सुरेंद्र यादव, शंभू शिखर को राजेश तथा गजेंद्र प्रियांशु को दिलीप अग्रहरि ने बुके प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह, गौरव गुप्ता, उबेदुर्रहमान, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मदन सिंह कुशवाहा, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर अमित राय, संतोष वर्मा, डेंटिस्ट डा. मनीष राय, संजीव गुप्ता, सुमित अग्रवाल, प्रभाकर त्रिपाठी, सविता सिंह, दिलीप वर्मा, विनोद राय बाचा, मणींद्र कुशवाहा, अमित राय, श्रीप्रकाश केसरी, अनिल उपाध्याय, जयप्रकाश पांडेय, दीपक उपाध्याय, राजू उपाध्याय, दुर्गविजय सिंह, संजय सिंह, रामशब्द सिंह, लोहा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साहित्य चेतना समाज के
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed