{"_id":"5fa2eab68ebc3eefb700b92a","slug":"karwachauth-celebration-in-gazipur-ghazipur-news-vns5566097199","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथः चलनी से सजना का दीदार कर निहाल हुई सजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर पूजा सामग्री लेकर खड़ी व्रती महिलाएं।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का पर्व बुधवार को काफी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सौभाग्यवती महिलाओं ने विश्वास और प्रेम के साथ इस पर्व को मनाया। पूजा-पाठ की सामग्री की खरीद को लेकर दोपहर तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। इसके बाद महिलाओं ने शाम को संजने-संवरने का कार्य शुरू किया। अंत में व्रती महिलाओं ने चांद के दीदार के बाद पति के हाथ से अन्न ग्रहण किया। इस पर्व के चलते जहां घरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं महिलाओं की भी व्यस्तता बनी रही।
विज्ञापन
इस पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाओं में कई दिनों से काफी उत्साह था। शाम पांच बजे के बाद से महिलाओं के सजने-संवरने का क्रम शुरू हो गया। आभूषण संग शृंगार सामग्री लेकर वह आईने के सामने बैठ गई। जिन घरों में दो से अधिक महिलाओं ने व्रत को रखा था, उस घर का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिनभर व्रत रहने और शाम को सोलह शृंगार करने के बाद सुहागिनें विधि-विधान से पूजा की थाली और चलनी लेकर मकानों की छतों पर पहुंची। चलनी से चांद का दीदार करने के बाद पति परमेश्वर का दीदार किया। सजना द्वारा पानी पिलाने के बाद सजनी ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।