फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Karpoori Thakur's life is exemplary for everyone: Gopal Yadav

कर्पूरी ठाकुर का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय : गोपाल यादव

Sun, 25 Jan 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Karpoori Thakur's life is exemplary for everyone: Gopal Yadav
गाजीपुर। सपा की ओर से शनिवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कर्पूरी ठाकुर को देश का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। उनका संघर्ष, उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि अगर आदमी के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र को बचाना जरूरी है क्योंकि लोकतंत्र जिंदा रहेगा, तभी गरीब जिंदा रहेगा। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई का महान योद्धा बताया। कर्पूरी ठाकुर का जीवन ताउम्र संघर्षों से भरा था। वह लालू यादव के राजनीतिक गुरु थे और लोकराज की स्थापना के हिमायती थे। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, रामधीरज शास्त्री, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed