{"_id":"61e308d9264a51171a20c7b2","slug":"kanpur-won-the-title-by-defeating-ballia-ghazipur-news-vns633762762","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ने बलिया को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ने बलिया को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर अमर शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को फाइल मैच खेला गया। इसमें कानपुर ने बलिया को छह विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
टास जीतकर पहले बलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 193 रन बनाए। कप्तान रंजन ने सात छक्के और चार चौके की मदद से 90 तथा मुरारी ने 40 रन बनाए। कानपुर की तरफ से ओमकार ने 49 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कानपुर की टीम ने 15 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। कानपुर के कप्तान दीपक ने 36 गेदों पर 71, अंश चौधरी ने 27 गेदों पर 54 तथा आदित्य ने 28 रन बनाए। बलिया की तरफ से आशीष ने दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच के साथ प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कानपुर के कप्तान दीपक यादव को दिया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने विजेता टीम को नगद धनराशि एवं ट्राफी प्रदान किया। जबकि उपविजेता टीम को ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता की तरफ से नगद धनराशि प्रदान की गई। अंपायर सुरेंद्र यादव एवं रजनीश सिंह, कमेंट्री विमलेश तिवारी, अजय यादव एवं महेश ने तथा स्कोरिंग राहुल वर्मा और डिंपू ने की। इस अवसर पर शहीद के पिता अरुण सिंह, श्रीकांत सिंह, उदयनारायन सिंह, अमरदीप सिंह, सौरभ सिंह, सुनील गुप्ता, अरविंद जायसवाल, रविंद्र, भोला यादव मौजूद थे।