फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kailash in mourning the passing of a wave of opposition

कैलाश के निधन से विपक्ष में भी शोक की लहर

Tue, 09 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kailash in mourning the passing of a wave of opposition
पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव कुशल राजनेता के साथ धार्मिक प्रवृत्ति के भी थे। जखनिया स्थित हथियाराम सिद्ध पीठ का कार्यक्रम हो या मानव धर्र्म प्रसाद समाजसेवी संस्था का, उसमें वह उपस्थित हुआ करते थे। वह संत गंगाराम दास बाबा के प्रबल अनुयायी थे। वह अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों में मानवतावाद और सर्वधर्म समभाव पर जोर देते थे।
विज्ञापन

सिद्ध पीठ हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति को गुरु का दर्जा देने वाले कैलाश यादव प्राय: उनकी ओर से आयोजित सभी धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। वह सार्वजनिक मंचों से जातपात का खुलकर विरोध करते थे। इसके साथ ही उनका बालिका शिक्षा पर विशेष जोर  रहता था। विगत दिनों बालकृष्ण यति कन्या महाविद्यालय में आयोजित कई कार्यक्रमों में उन्होंने शिक्षित कन्याओं के योगदान पर प्रकाश डाला था। उनके निधन से हथियाराम मठ में भी शोक का आलम है।
विज्ञापन


समाजवादी के वरिष्ठ नेता पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव (71) का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि विपक्षी दलों के लोगों ने भी शोक जताया। शोक सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से जिले की राजनीति में रिक्तता आई है जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। शोकसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, गोपाल यादव, मुन्नन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गुलाम कादिर राईनी, सुधीर यादव, चंद्रिका यादव, वंश बहादुर कुशवाहा, संजय सिंह, राजेंद्र यादव, अखिलेश सिंह, आत्मा यादव, अरुण यादव समेत बड़ी संख्या में लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी अधिवक्ता सभा की शोकसभा में राजेंद्र पाल, आत्मा यादव, भानुप्रताप यादव, नाज फातिमा, सुखराम यादव, अशोक यादव आदि ने शोक जताया। सर्वदलीय संघर्ष समिति की शोकसभा में कैलाश यादव के निधन पर शोक जताया गया। इसमें विनोद कुमार सिंह, गौतम मिश्र, कमलेशसिंह लाला, रामसबद सिंह, प्रहलाद पांडेय, बटुक मिश्र, आशिफ खां, लालजी तिवारी आदि थे। वेलफेयर क्लब के डॉ. शरद वर्मा, सिद्धार्थ मालवीय, पवन पांडेय, धीरेंद्र त्रिपाठी, रवि चौरसिया ने शोक जताया है। कांग्रेस कीशोकसभा में सुरेंद्र सिंह, आनंद शंकर सिंह, मोहन चौहान ने शोक जताया। नगर पालिका की आपात बैठक में अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने शोक जताते हुए कैलाश यादव को कुशल राजनेता बताया। शोक सभा में दिनेश यादव, अशोक मौर्य, सुशील राय, रविप्रकाश केशरी, अजय कुशवाहा, रणजीत सिंह, संजय राम, विनोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। भाजपा की शोकसभा में पंचायतीराज मंत्री के निधन पर शोक जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से जिले की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची है। शोकसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय, सुनील सिंह, रामनरेश कुशवाहा, सच्चिदानंद सिंह, भुराहू राजभर, गजराज सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की शोकसभा में मंत्री कैलाश यादव के निधन पर शोक जताया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर चिरायु प्रसाद श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, ऋषिदेव पांडेय आदि मौजूद रहे। 10 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहकर मंत्री की अंत्येष्टि में हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। प्रधान संघ के प्रदेश महासचिव शमीम सिद्दीकी ने शोक जताया है। भाकपा की पार्टी कार्यालय में हुई शोक सभा में  अमेरिका सिंह यादव, रामलाल, राजेंद्र यादव, जयराम सिंह, जनार्दन राम आदि ने कैलाश यादव के निधन पर शोक जताया। भारतीय किसान सभा की बैठक में राजेंद्र यादव, राजदेव, रामकेर यादव, नरसिंह यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की शोकसभा में अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव,  मोहन लाल, चंद्रप्रकाश, विजयप्रकाश ने मंत्री के निधन पर शोक जताया। जिला सरकारी बैंक में हुई शोकसभा में अनिल सिंह, धर्मराज सिंह, रामलाल, प्रभाकर,अजय सिंह ने शोक जताया। व्यापार मंडल आदर्श बाजार की शोक सभा में पंचायती राज मंत्री के निधन पर शोक जताया गया। इसमें कैलाशनाथ गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अजीत गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सुबोध गुप्ता आदि मौजूद रहे। एमएएच इंटर कालेज में हुई शोकसभा में कैलाश यादव के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल मो. खालिद समेत अध्यापक मौजूद रहे। मरदह संवाददाता के अनुसार, स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शोक सभा में पंचायतीराज मंत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अवधेश यादव, ब्लाक प्रमुख निधि सिंह कुशवाहा, विजय सिंह यादव, संजीत कुमार वर्मा, राजीव यादव, भगवान यादव, शिवराम चौहान, महेन्द्र चौहान, मंजू चौहान,  मनोज सिंह, हरेराम, जयराम, शिवनारायण यादव आदि लोग मौजूद रहे


पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव का पार्थिव शरीर 10 फरवरी को प्लेन से अंधऊ हवाई पट्टी पर सुबह 9.40 पर लाया जाएगा। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर जैतपुरा स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आएंगे। सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, संसदीय कार्य मंत्री आजम खां, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सिंचाई मंत्री सुरेंद्र पटेल भी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed