फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   kaalbelia dance magic shown at ghazipur school

गाजीपुर में दिखा कालबेलिया नृत्य का जादू, लोग हुए मंत्र मुग्ध

Mon, 10 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
kaalbelia dance magic shown at ghazipur school
कालबेलिया नृत्य पेश करते कलाकर - फोटो : अमर उजाला
स्पिक मैके तथा सनबीम विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विद्यालय परिसर में राजस्थान के जाने-माने लोकगीत एवं नृत्य कालबेलिया कलाकारों ने अपना जादू बिखेरा।
विज्ञापन


 खेते खां ने अपने साथी कलाकारों बरकत खां, दीना खां, लतीफ खां, घेवर खां, कोडे खां, शेर खां, संगीता तथा कविता के साथ मिलकर अपने नृत्य एवं गीतों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, निदेशिका शोभा सिंह, निदेशक नवीन सिंह, डेवलपमेंट उपनिदेशक प्रवीण सिंह, एकेडेमिक उपनिदेशिका स्मिता सिंह, प्रधानाध्यापिका सीमा तथा अतिथि कलाकार खेते खां ने गणेश वंदना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान खेते खां ने राजस्थानी लोकगीत तथा कालबेलिया नृत्य की खूबियों को अत्यंत कुशलता और सुंदरता के साथ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्रों ने नृत्य एवं गीतों से संबंधित विभिन्न बारीकियों को देखा और सीखा। कार्यक्रम की समाप्ति पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे तथा नृत्य के प्रति गहरी रूचि दिखाई।


कार्यक्रम का संगीत, गीत, नृत्य तथा अभिनय के मिले-जुले कौशल को देखकर उपस्थित लोग मुग्ध थे। अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत चेयरमैन केपी सिंह एवं निदेशिका शोभा सिंह ने विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed