फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jurmana

पुलिस ने पांच वाहनों पर ठोंका 23 हजार 50 रुपये का जुर्माना

Fri, 16 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
jurmana
सुहवल। वैश्विक महामारी की गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। बृहस्पतिवार को कालूपुर तिराहे, थाना गेट, सुहवल, सोनवल, ढढ़नी, मलसा, साईंतबांध, मेदिनीपुर सहित विभिन्न जगहों पर दोपहिया, चार पहिया, ट्रैक्टर, आदि वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने 65 वाहनों की चेकिंग की, जिसमें पांच वाहनों पर 2350 रुपये का जुर्माना भी ठोंका। मास्क न लगाकर चलने वाले 14 वाहन चालकों पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ की गई जांच से वाहन चालकों में अफरातफरी मची रही। शाम करीब छह बजे से शुरु हुआ यह अभियान देर रात तक चलता रहा। इस दौरान वाहन चालक दूसरे सुरक्षित मार्गों की तलाश में चेकिंग के समाप्त होने तक इंतजार करते रहे। पुलिस ने इस दौरान लोगों से कोरोना को लेकर मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी आह्वान किया। चेहरे पर मास्क लगाकर चलने की हिदायत दी। चेताया कि घर से बेवजह निकलकर घूमते हुए पाए जाने पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed