फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewellery worth 11 lakhs and cash stolen from three houses

Ghazipur News: तीन घरों से 11 लाख के आभूषण समेत नकदी चोरी

Fri, 27 Dec 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 11 lakhs and cash stolen from three houses
मरदह। थाना क्षेत्र के सिरसी भोजापुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। तीन घरों से 11 लाख रुपये के आभूषण और तीन लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जबकि दो घरों से उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह कासिमाबाद सीओ अनिल चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस घंटों छानबीन करने में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सिरसी भोजापुर गांव निवासी विरेंद्र चौहान के घर में चोर छत के रास्ते रात में घुस गए। चोरों ने दो कमरों में रखे बक्सों से दस लाख का आभूषण और दो लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद अमरजीत चौहान के घर का ताला तोड़कर निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने अमरजीत की पुत्री के इलाज के लिए रखा एक लाख रुपये नकदी उड़ा दिया। फिर चोरों ने प्रदीप चौहान के घर में घुसकर बक्सा का ताला तोड़कर एक लाख रुपये के आभूषण, तार का बंडल, कपड़ा और कीमती सामान लेकर निकल गए।
वहीं रामप्रवेश चौहान व रामायण चौहान के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के साथ पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेने में जुटी रही।
इधर कुछ देर बाद कासिमाबाद सीओ अनिल चंद्र तिवारी भी पहुंच गए और जांच करने के बाद उन्होंने मातहतों को कार्रवाई का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच कराकर जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed