{"_id":"624f25f550e44369ec345e13","slug":"jewelery-worth-five-lakhs-stolen-from-retired-soldier-s-house-ghazipur-news-vns6471539141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त फौजी के घर से पांच लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त फौजी के घर से पांच लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली के मुड़ियार गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त फौजी के घर को निशाना बनाते हुए 25 हजार नकदी, पांच लाख के आभूषण और लाइसेंसी पिस्टल पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घंटों छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। एसपी रामबदन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिजनों से पूछताछ किया और मातहतों को घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
सैदपुर-भितरी मार्ग स्थित मुड़ियार गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी वीरेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह देर शाम परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोने चले गए। वहीं उनकी मां कमरे में सो रही थीं। देर रात चोर पड़ोस के एक निर्माणाधीन मकान के सहारे छत पर पहुंच गए और घर में जाने के लिए सीढ़ी का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद जिस कमरे में पीड़ित की मां सो रही थीं उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे 25000 नकदी, पांच लाख के आभूषण और लॉकर में रखी गई लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार हो गए। भोर में घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तत्काल चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इधर एसपी रामबदन सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। साथ ही घर के पीछे गेहूं के खेत में फेंके बक्से को पुलिस उठाकर छानबीन करने मेें जुट गई। इस संबंध में कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।