{"_id":"99477db68b7ec7ade76cb9bc0dadb899","slug":"jeep-collides-with-truck-killing-two-policemen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से टकराया ट्रक, दो पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप से टकराया ट्रक, दो पुलिसकर्मियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद थाने के सिधागरघाट चट्टी के पास रविवार की रात पौने एक बजे के करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रक गश्त पर निकली पुलिस जीप से टकरा गया। जीप ट्रक में फंस कर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। जीप पर सवार कांस्टेबल रमेश सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेड कांस्टेबल रामानंद सिंह (54) ने वाराणसी ले जाते समय सैदपुर के पास दम तोड़ दिया। नायब दरोगा, एक होमगार्ड और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक मौके पर छोड़ कर भाग निकले।
कासिमाबाद थाने की पुलिस टीम रविवार की रात गश्त पर निकली थी। सिधागर घाट मोड़ के पास चालक जीप खड़ी कर सायरन दुरुस्त करने लगा नायब दरोगा हींचलाल (54) अगली सीट पर बैठे थे जबकि सिपाही आनंद शुक्ला (24), हेड कांस्टेबल रामानंद सिंह (54) पिछली सीट पर बैठे थे। मुबारकपुर, नोनहरा निवासी होमगार्ड नरेश राम जीप से उतर कर सड़क पर खड़ा था। रात के 12:40 पर अचानक बलिया से कासिमाबाद की तरफ जा रहा तेज रफ्तार खाली ट्रक मोड़ पर पेड़ की डाल से टकराकर अनियंत्रित हो गया और पुलिस जीप के पिछले हिस्से में जा भिड़ा। जीप ट्रक में फंस कर कुछ दूर तक घिसटती रही और पिछले हिस्से के परखचे उड़ गए।
हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कासिमाबाद अतुल राय मौके पर पहुंचे और घायलों का जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने कांस्टेबल रमेश सिंह (55) को मृत घोषित कर दिया। वे बिहार के रामनगर इलाके के दरौली के रहने वाले थे। होमगार्ड नरेश राम और हेड कांस्टेबल रामानंद सिंह को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से वाराणसी ले जाते समय सैदपुर के पास रामानंद सिंह ने दम तोड़ दिया। वे सुल्तानपुर जिले के चांदा इलाके के रजवाड़े के रहने वाले थे। होमगार्ड का बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि होमगार्ड नरेश राम, भदोही निवासी सिपाही आनंद शुक्ल (24), बरकछा मिर्जापुर के निवासी नायब दरोगा हींचलाल (54) जिला अस्पताल में भर्ती हैं।