फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jayprakash Narayan was a skilled politician

कुशल राजनीतिज्ञ थे जयप्रकाश नारायण

Sat, 12 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jayprakash Narayan was a skilled politician
लोकनायक जयप्रकाश नारायन की जयंती पर शहर के पीजी कालेज चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की तरफ से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू सिंह यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जंग-ए-आजादी के महान सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, गोपाल यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, निजामुद्दीन खां, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश यादव, चंद्रिका यादव, आत्मा यादव, राजेश यादव, परशुराम बिंद, छन्नू यादव, भोरिक यादव, अनिल यादव, रामाशीष आदि उपस्थित थे। मनिहारी संवाददाता के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती सरौली उर्फ पहेतिया में स्वराज अभियान के बैनर तले मनाई गई। वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए समाजवादी चिंतक मोती सिंह यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया और आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई। उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं का प्रेरणास्रोत रहेगा। जिला संयोजक रमेश यादव ने कहा कि 1970 में तानाशाह इंदिरा सरकार के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व किया था। इंदिरा सरकार को पदच्युत करने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया था। जयप्रकाश जी महान समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना गया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी तेज थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। बिहार से उठी सम्पू्र्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर भड़क उठी थी और जेपी के नाम से मशहूर जयप्रकाश नारायण घर-घर में क्रांति का पर्याय बन गए थे। छात्र-नौजवानों के साथ ही किसानों के रोल माडल बन गए थे। इस मौके पर डा. अजय विक्रम सिंह, सुरेंद्र यादव, कमलेश यादव, मनोज कुमार, सुरेश राम, पन्नालाल, रामध्यान यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रधान नंदलाल यादव एवं संचालन सनोज यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed