फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jaunpur emerged victorious after defeating Ghazipur-A by five wickets

Ghazipur News: गाजीपुर-ए को पांच विकेट से हराकर जौनपुर बना विजेता

Sun, 01 Mar 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur emerged victorious after defeating Ghazipur-A by five wickets
शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर विजेता ट्रॉफी के साथ
गाजीपुर। शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर पर शनिवार को कर्मवीर स्व. सत्यदेव सिंह इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें जौनपुर ने गाजीपुर-ए को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शृंखला में शशांक यादव बेस्ट बॉलर, तो पवन राय बेस्ट बैट्समैन की ट्रॉफी से सम्मानित हुए, जबकि फाइनल में अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले जौनपुर के राज नाविक को मैन ऑफ द मैच और दो शतक लगाने वाले गाजीपुर-ए के कप्तान पवन राय को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।
विज्ञापन

जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी गाजीपुर-ए 20वें ओवर की चौथी गेंद पर 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

133 रनों का पीछा करने मैदान पर उतारी जौनपुर की टीम ने 19वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जौनपुर के लिए राज नाविक के शानदार 69 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। गाजीपुर-ए के लिए अश्वनी राय व ब्रिजेश बांध ने 2-2 और अमन वर्मा ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आरपी गुप्ता व स्मृति राय और स्कोर की भूमिका में मो. अम्मार, प्रीतम व मनीष थे। जीडीसीए अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह और सीपीसी के संरक्षक डॉ. सानंद सिंह ने उप-विजेता गाजीपुर-ए को 10 हजार रुपये और विजेता जौनपुर की टीम को 15 हजार नगद देकर पुरस्कृत किया।

वहीं, यूपीसीए गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह और एसपी डॉ. ईरज राजा ने उप-विजेता गाजीपुर-ए और जीडीसए अध्यक्ष डॉ. सानंद सिंह व डीएम अविनाश कुमार ने विजेता जौनपुर की टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष बरुन कुमार अग्रवाल, जीडीसीए सचिव डॉ. उमेश चंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed