Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Janta Express engine fails, train remains stranded at junction for 2.52 hours

Ghazipur News: जनता एक्सप्रेस का इंजन फेल, 2.52 घंटे जंक्शन पर खड़ी रही ट्रेन

Sun, 07 Dec 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Janta Express engine fails, train remains stranded at junction for 2.52 hours
दिलदारनगर। जंक्शन पर शुक्रवार की रात जनता एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद दानापुर से दूसरा इंजन आने पर 2.52 घंटे विलंब से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। गाड़ी संख्या 13201 जनता एक्सप्रेस का संचालन राजगीर से मुंबई के लिए होता है। जंक्शन पर इसका दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित है। जनता एक्सप्रेस का जंक्शन पर आने का समय रात 2.28 बजे समय निर्धारित है लेकिन, ट्रेन 50 मिनट विलंब से रात 3.18 बजे पहुंची। ठहराव का निर्धारित समयावधि दो मिनट बीत जाने के बाद भी जब ट्रेन आगे के लिए रवाना नहीं हुई तो कुछ यात्री अपने-अपने कोच से नीचे उतर आए। उन्होंने ट्रेन के गार्ड से इसके बारे में पूछा तो पता चला कि इंजन फेल हो गया है। वहीं चालक ने ट्रेन का इंजन फेल होने की सूचना दानापुर कंट्रोल रूम को दिया। सूचना मिलने के बाद दानापुर कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। कंट्रोल के निर्देश पर दानापुर से दूसरा इंजन आया। तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान 2.52 घंटा ट्रेन जंक्शन पर खड़ी रही। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जनता एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था। इससे ट्रेन स्टेशन पर 2.52 घंटे तक खड़ी रही। दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed