फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jan Pahal Radio will make aware

जन पहल रेडियो कार्यक्रम से करेंगे जन समुदाय को जागरूक

Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jan Pahal Radio will make aware
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंध समितियों के कार्य एवं दायित्वों के संबंध में जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से जन पहल रेडियो कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। इसके कुल 52 एपिसोड आगामी अप्रैल माह तक सोमवार एवं बुधवार को प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आरटीई अधिनियम द्वारा विद्यालय प्रबंध समितियों को महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की गई है। जन समुदाय के साथ विद्यालयों की सहभागिता एवं उनके संचालन में सकारात्मक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से इन समितियों का गठन हुआ है। समिति विद्यालय के सामान्य कार्यकलापों, पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं का नामांकन-उपस्थिति, बच्चों की हकदारियों के संरक्षण एवं सीखने के लिए अच्छे वातावरण के सृजन में अभूतपूर्व योगदान दे सकती है। इसलिए विद्यालय प्रबंध समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक प्रयास जनपहल रेडियो कार्यक्रम भी है। इसके माध्यम से समितियों और जन समुदाय को जागरूक बनाया जा रहा है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार राय ने बताया कि जनपहल रेडियो कार्यक्रम आकाशवाणी के उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश स्थित केंद्रों की ओर से आच्छादित प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित की गई तिथि एवं समय पर सुना जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed