फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jammu kashmir Lt Governor Manoj Sinha said 90 percent farmers Income doubled UP has developed lot in five years in Ghazipur

गाजीपुर में बोले सिन्हा: जम्मू-कश्मीर के 90 फीसदी किसानों की आय हुई दोगुनी, पांच सालों में यूपी का बहुत विकास हुआ

Fri, 24 Dec 2021 10:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 24 Dec 2021 10:35 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने कहा कि आजादी के बाद सीमावर्ती राज्यों पर पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। वह अपने पैतृक जिले गाजीपुर आए हुए हैं। जहां उन्होंने एक गोष्ठी में ये बातें कहीं।

विज्ञापन
Jammu kashmir Lt Governor Manoj Sinha said 90 percent farmers Income doubled UP has developed lot in five years in Ghazipur
फीता काटते उप राज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2014 के बाद जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव हुआ है, उसे देश-दुनिया के लोग देख रहे हैं। वहां भूटान, हिमाचल, अरुणाचल प्रदेश की तरह डेढ़ वर्ष से 35 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। आगामी पांच वर्षों में 3600 मेगावाट बिजली का उत्पादन और बढ़ेगा। अब जम्मू-कश्मीर के 90 फीसदी किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई है। यह बात जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गाजीपुर जिले में उत्थान फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद समाप्त हो रहा और हालात सुधर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरे क्षेत्र में घुसकर भी कार्रवाई की गई। कश्मीरी पंडितों के कब्जा किए आधे घर खाली करा लिए गए हैं। आजादी के बाद अगर पूर्ववर्ती सरकारों ने सीमावर्ती राज्यों पर ध्यान दिया होता तो आज ये हालात नहीं होते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरखों के पराक्रम को भुला देने वाला समाज कभी आगे नहीं बढ़ता। जम्मू कश्मीर का पुंछ क्षेत्र एक आदिवासी महिला की भूमिका से देश का अभिन्न हिस्सा बन पाया। उनकी अदम्य वीरता को क्षेत्र के लोग गौरव से याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नये भारत का विकास हो रहा है। इस भारत में धार्मिक विरासत और आध्यात्मिक ताकत भी होगी। दुनिया में भारत की पहचान बौद्धिक क्षमता के कारण ही रही है। वहीं यूपी में भी पिछले पांच वर्ष में बड़ा बदलाव आया है। जो चारों तरफ दिखाई पड़ रहा है। बेरोजगारी की दर 17 से 4 फीसदी रह गई है। निवेश में 57वें स्थान से प्रदेश दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

कभी बीमारू राज्य के रूप में गिना जाने वाला यूपी नीति आयोग की रैंकिंग में अपना स्थान बना रहा है। प्रदेश में दिशाहीनता का माहौल पहली बार समाप्त हुआ है। अनेक वर्षों तक विकास की कतार में खड़े आखिरी लोगों के लिए सिर्फ नारेबाजी हुई उनको फायदा पहुंचाने की कोशिश नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि मेरे मन में गाजीपुर के लिए शांति, सौहार्द, संपन्नता, सामाजिक न्याय और विकास की ज्योति अभी भी जलती है। आपको टेलीविजन और सोशल मीडिया पर जो आवाज सुनाई पड़ती है वो असल में गाजीपुर का गर्जन है। दिल्ली, जम्मू, कश्मीर या कहीं भी रहूं मेरे दिल में गाजीपुर की चिंगारी जलती है। इससे पूर्व उन्होंने सहरमाडीह में किनवार कीर्ति स्तंभ का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed