फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jam

शहर में पटरियों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लगता है जाम

Mon, 04 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
jam
नगर के महुआबाग में पटरियों पर सड़क पर खड़ी बाइकें। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर में पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा तो दूसरी ओर बेतरतीब खड़े वाहन। ऐसे में जाम की स्थिति नहीं बनेगी तो क्या होगा। यही दोनों वजहें शहर में जाम होने का सबब बन रही हैं। जहां जाम से प्रमुख चौराहों पर वाहनों की चिल्ल पों है तो वहीं पटरी पर अतिक्रमण से पैदल चलना दुश्वार है। हद यह है कि इससे बेखबर नगर पालिका ने नगर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं की है। हालांकि अधिकारी भी इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं लेकिन इसकी अनदेखी उनकी फितरत में शामिल हो चुकी है। शहर के मिश्र बाजार, महुआबाग, एलआईसी रोड और सकलेनाबाद जाने वाले मार्गो की हालत सबसे अधिक कष्टकारी है। इन मार्गो पर आधा तो दुकानदार और ठेले, खोमचे वाले कब्जा कर लेते हैं और आधे में दो-चार पहिया वाहन खड़े होने से रास्तों को संकरा बनाने में कसर नहीं छोड़ते। अब ऐसे में लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा। जिम्मेदार नगरपालिका ने अभी तक पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं की है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग किसी न किसी कार्य से जिला मुख्यालय आते हैं। शहर में घुसते ही उन्हें घंटों जाम से जूझना पड़ता है। स्थिति यह हो जाती है कि जाम लगने के बाद कई घंटे इससे निकलने में लग जाते हैं। ट्रेन पकड़ना हो या फिर कहीं जरूरी काम से जाना हो देरी तो होनी ही है। सबसे बड़ी बात तो यह है नगर के इन प्रमुख स्थानों पर यातायात को सुचारू रखने लिए होमगार्ड व पीआरडी की तैनाती तो है, लेकिन चालक उनकी अनदेखी कर रहे हैं। यह भी जाम की एक वजह बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed