फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   It took 1.30 hours to cover the distance of 2.5 km from Lanka to Roza

Ghazipur News: लंका से रौजा तक ढाई किमी की दूरी तय करने में लगे 1.30 घंटे

Sat, 06 Sep 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
It took 1.30 hours to cover the distance of 2.5 km from Lanka to Roza
शहर के ​विशेश्वरगंज चौराहे पर लगी जाम। संवाद
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के चलते सात प्रमुख मार्गों पर शनिवार को करीब 1.30 घंटे तक जाम लगा रहा। इससे परीक्षार्थियों को अपने केंद्रों पर जाने के लिए वाहनों को छोड़ पैदल दौड़ लगानी पड़ी। वहीं यातायात पुलिस भी जाम की समस्या के आगे बेबस नजर आए। हालांकि उनकी जद्दोजहद से काफी समय बाद लोगों को जाम की समस्या से राहत जरूर मिलीं।शनिवार को पीईटी के लिए मिश्र बाजार, महुआबाग, तुलसी सागर, पीर नगर, नई सब्जी मुडी, चितनाथ, मियापुरा आदि स्थानों पर स्थित विद्यालयों में केंद्र बनाए गए थे। बाहर से परीक्षार्थियों की भारी संख्या और वाहनों के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई,जिससे तेज धूप में जहां वाहन रेंगते नजर आए वहीं, पैदल राहगीरों को भी फजीहत का सामना करना पड़ा। तेज धूप में लंका से रौजा तक करीब ढाई किमी तक लगे जाम से लोगों को दूरी तय करने एक घंटे से अधिक का समय लगा। जाम को खत्म कराकर यातायात सुचारू बनाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को हांफना पड़ा। छोटे-बड़े वाहनों से अधिकांश परीक्षार्थी परिजनों के साथ पहुंचे थे। पहली पाली की परीक्षा दिन में 12 बजे समाप्त हुई। करीब साढ़े बारह बजे अभ्यर्थियों के केंद्र से निकलने के बाद कई प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर के महुआबाग में परीक्षार्थियों के निकलते ही जाम लग गया। सड़कों के किनारों पर बेतरतीब तरीके से खडे़ वाहनों के कारण यह समस्या और गंभीर हो गई। जाम में फंसे लोग तेज धूप की वजह से कराह उठे। इस दौरान वहां मौजूद यातायात पुलिस कर्मी जाम समाप्त कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन काफी मशक्कत के बाद कुछ देर बाद ही यातायात सुचारू हो सका। इसी प्रकार विशेश्वरगंज तिराहा के पास लगे जाम को खत्म कराने में यातायात पुलिस कर्मियों का पसीना छूट गया। मार्ग के सभी तरह छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई। आगे निकलने की होड़ में कई आपस में नोकझोंक करते दिखे। लोगों का कहना था कि शहर में कहीं पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

भीड़ ज्यादा होने के चलते कुछ देर तक जाम की समस्या रही, जिसे जल्द ही समाप्त कर दिया गया। -मनीष त्रिपाठी, यातायात प्रभारी, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed