फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Iron Man Sardar Patel's birthday celebrated as National Integrity Day

राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया लौह पुरुष सरदार पटेल का जन्मदिवस

Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Iron Man Sardar Patel's birthday celebrated as National Integrity Day
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शहर के पुलिस लाइन से निकली रन फॉर यूनिटी में भाग लेते पुलिस अधीक्ष? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस जिले में राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में रविवार को मनाई गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में लौहपुरुष के व्यक्तित्व-कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई। इसमे वक्ताओं ने उन्हें देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार बताया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी को शपथ दिलाई। पुलिस लाइन से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया। दौड़ में पुलिस अधीक्षक, नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर, महिला आरक्षी सम्मिलित हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का प्रयत्न किया है उसी को यादगार बनाने के लिए आज जिले में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 10 विजेता प्रतिभागियों प्रीति वर्मा प्रथम, अलका वर्मा द्वितीय, शर्मीला देवी तृतीय को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया, क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला, सीओ लाइन गौरव कुमार आदि उपस्थित थे। जिला सचिवालय में अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्षों एवं कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित थे। भाजपा के जिला कार्यालय पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करके उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश बिंद, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रंजीत कुमार, राजू यादव, सुनील यादव, अशोक मौर्य, विशाल वर्मा आदि उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि वह देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि बारदोली आंदोलन के नायक सरदार वल्लभ भाई पटेल संपूर्ण देशवासियों के मन में बसते हैं। गोष्ठी में प्रदेश सचवि राजेश कुशवाहा, गोपाल यादव, राजकिशोर यादव, आत्मा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र यादव, आशा यादव, सुशीला गोड़, विभा पाल, दिनेश यादव, रमेश सोनकर, सुनील यादव, आजाद राय, नरसिंह यादव, विनोद पाल, जुमाउद्दीन, अजय कुमार श्रीवास्तव, हरिवंश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, अवधेश कुशवाहा, अरुण गुप्ता, जयमूरत विश्वकर्मा, कमला यादव, जयराम कुशवाहा आदि उपस्थित थे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानचार्य उदयराज ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्कूल की तरफ से राष्ट्रीय एकता की रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। बिरनो संवाददाता के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान पखंडी पटेल और विनोद पटेल के नेतृत्व में एकता पदयात्रा निकाली गई। यात्रा भड़सर चौराहे से निकलकर बिरनो स्थित कारगिल शहीद कमलेश सिंह की मूर्ति के पास जाकर समाप्त हुई। कारगिल शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। प्राथमिक विद्यालय भड़सर के परिसर में सभा में वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनिल पटेल, नंदू पटेल, अरविंद पटेल, संजीव, राजेश, सुरेंद्र, अनिल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल पटेल एवं संचालन विनोद पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed