फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Investigation team formed in case of prescribing medicine from outside on plain prescription

Ghazipur News: सादे पर्ची पर बाहर से दवा लिखने के मामले में जांच टीम गठित

Tue, 10 Oct 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation team formed in case of prescribing medicine from outside on plain prescription
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में सादी पर्ची के चल रहे काले कारनामे के खेल को प्राचार्य ने गंभीरता से लिया है। इमरजेंसी प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है। साथ ही रिपोर्ट के आधार कार्रवाई का दावा भी किया है। ऐसे में सादे पर्ची से धन उगाही कर रहे कर्मियों में खलबली मची हुई है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को खबर के माध्यम से प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बीते दस अक्तूबर को पेज नंबर चार पर सादी पर्ची का काला कारनामा, निजी मेडिकल स्टोर से ही दवा लेकर है आना शीर्षक के साथ खबर अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने आनन- फानन में इमरजेंसी प्रभारी डा. प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच का निर्देश दे दिया। साथ ही चेताया कि इस कृत्य में जो भी स्वास्थ्य कर्मी लिप्त पाए जाते हैं, उनके खिलाफ विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी की भी तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे ऐसे कर्मी जो सादे पर्ची पर दवा लिखकर बाहर के निजी मेडिकल स्टोरों से दवा मंगाने के साथ कमीशन से जेब भर रहे हैं, उन्हें रंगेहाथों पकड़ा जा सके। इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी इमरजेसी प्रभारी डा. प्रभात को दी गई है। शुरूआती दिनों में भी सादी पर्ची लिखकर बाहर की दवा मंगाई जाती थी, जिस पर कई लोगों को मेडिकल कालेज के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ऐसे में रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed