फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Interrogation of 14 members of Tabligi Jamaat

तबलीगी जमात के 14 सदस्यों से की पूछताछ

Thu, 16 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Interrogation of 14 members of Tabligi Jamaat
जिले की खुफिया टीम पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। दिल्ली मरकज से 14 सदस्य के 10 जून को आने और विभिन्न मस्जिदों में जाकर धर्म का प्रचार-प्रसार करने की सूचना पर बुधवार को एलआइयू टीम शहर के महुआबाग मस्जिद पहुंची। सभी लोगों को एलआइयू कार्यालय बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद आए सभी लोग बृहस्पतिवार को दिल्ली मरकज के लिए वापस हो गए।
विज्ञापन

एलआइयू इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने तबलीगी जमात के सभी लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि यह सभी 14 जमाती महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वहां से पहले यह दिल्ली मरकज पहुंचे। यहां से निर्देश मिलने के बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन से जिले में पहुंचे। इन सभी का गाजीपुर शहर, दिलदारनगर, उसियां आदि में कार्यक्रम था। यह 20 दिनों की यात्रा पर आए थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि यह सभी अपने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए आए थे। एलआइयू टीम ने एक-एक सदस्यों का पूरा ब्योरा एकत्र किया। इनके प्रत्येक कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यह पांच दिनों तक कहां-कहां रुके और इनके साथ कौन-कौन था आदि की भी जानकारी ली। एलआइयू टीम की पूछताछ के बाद सभी ने अपना कार्यक्रम बदल लिया और सभी वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed