{"_id":"677d73acd4b5133a77094309","slug":"instructions-to-stop-the-salary-of-ado-panchayat-of-manihari-birno-sadat-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-126271-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मनिहारी, बिरनो, सादात के एडीओ पंचायत का वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मनिहारी, बिरनो, सादात के एडीओ पंचायत का वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन
गाजीपुर। सहायक विकास अधिकारी पंचायत व खंड प्रेरकों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर मनिहारी, बिरनो व सादात के एडीओ पंचायत का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि सभी गांवों में आरआरसी क्रियाशील कराकर अगली बैठक में उपस्थित होंगे। सभी सामुदायिक शौचालय व पंचायत सचिवालय समय से प्रतिदिन खुलना चाहिए। आरआरसी संचालन के लिए ग्राम पंचायत अपने स्तर से मानदेय पर कर्मी रखकर संचालन कराए। माॅडल गांवों में जो भी कार्य चल रहे हैं, उनको 28 फरवरी तक पूरा कर लिया जाए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्षिक कार्यान्वयन योजना, ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना-संचालन, गोवर्धन योजना के तहत बायोगैस प्लांट निर्माण-संचालन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा व किए गए कार्य, अंत्येष्टि स्थल, क्यूआर कोड पंचायत भवन आदि की समीक्षा की गई।
डीएम की ओर से इन सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद