{"_id":"736e264531ef611f785d5ffc83d3d895","slug":"instructions-to-curb-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शनिवार शाम हुई क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक राम किशोर
विज्ञापन
ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।
कहा कि वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। हिदायत देते कहा कि अगर
कहीं कोई घटना होती है तो संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को चिह्नित अपराधियों की अभियान चला कर गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि पूरी मुस्तैदी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों का चक्रमण करते रहें।
हिस्ट्रीशीटरों, इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी कर उनको जेल भेजें। इसमें लापरवाही करने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी सिटी लल्लन राय, एसपी ग्रामीण अनिल कुमार सहित आदि मौजूद रहे। इसके बाद एसपी ने शहर के कई शापिंग मालों का गहनता के साथ निरीक्षण किया।