{"_id":"57507d034f1c1b2438108ffe","slug":"instructions-on-preventing-wage-concessions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोताही पर वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोताही पर वेतन रोकने का निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी संजय कुुमार खत्री ने गुरुवार को देवकली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सालय में उपलब्ध दवाईयों की उचित व्यवस्था और साफ-सफाई के साथ स्वास्थ्य कर्मियों का मरीजों के साथ किए जा रहे व्यवहार की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकीय सेवाओं में लापरवाही बरते जाने पर पांच स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश सीएमओ डा. एमपी सिंह को दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सीएचसी और पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सा प्रभारियों की मनमानी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया था कि जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर मरीजों को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी नोडल अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराए।
निरीक्षण अभियान के दौरान लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी ने देवकली ब्लाक के पीएचसी का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पांच स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों में लापरवाही पाई गई। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पांचों स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन को रोकने का आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया।