फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instead of science, science paper was distributed

Ghazipur News: साइंस की जगह आर्ट तो आर्ट के परीक्षार्थियों को साइंस का पेपर बांटा, हंगामा

Thu, 22 Feb 2024 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Instead of science, science paper was distributed
सेवराई (गाजीपुर)। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने 20 से अधिक छात्राओं को साइंस की जगह आर्ट तो आर्ट के परीक्षार्थियों को साइंस का पेपर दे दिया। नगसर स्थित श्री हरिनारायण राय बालिका इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान साइंस और आर्ट के विद्यार्थियों का पेपर हुआ। साइंस की छात्रा खुशबु, ज्योति व अन्य ने आरोप लगाया कि वह विद्यालय पर कमरा नंबर दो में बैठी थीं।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक ने साइंस के परीक्षार्थियों को सामान्य हिंदी की जगह हिंदी का पेपर और आर्ट के परीक्षार्थियों को हिंदी की जगह सामान्य हिंदी का पेपर दे दिया। परीक्षार्थियों को कुछ देर बाद इसकी जानकारी हुई। उन्होंने कक्ष निरीक्षक से आपत्ति जताई। आरोप है कि उन्हें डांटकर चुप करा दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजनों ने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित शिक्षकों से इस पर आपत्ति जताई और हंगामा किया।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने परिजनों को शांत कराया। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि कमरा नंबर दो में बैठे 20 से अधिक परीक्षार्थियों को आर्ट की जगह पर साइंस और साइंस की जगह आर्ट का पेपर दिया गया है। इस बाबत कक्ष निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि मानवीय भूल के कारण ऐसा हुआ है। कुछ छात्राओं को आर्ट की जगह साइंस और साइंस की जगह आर्ट का पेपर दे दिया गया था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने बताया कि कुछ छात्राओं को गलत पेपर दे दिया गया था। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम जमानिया डॉक्टर हर्षिता तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed