फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instead of encroachment, handcarts are being destroyed

अतिक्रमण के बजाए उजाड़े जा रहे हैं ठेले-खोमचे वाले

Tue, 31 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Instead of encroachment, handcarts are being destroyed
जिले में ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं महंगाई कम करो आदि सवालों को लेकर भाकपा (माले) और वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने किसान नेता राकेश टिकैत पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि शहर से लेकर गांव तक सरकारी जमीनों पर भू-माफिया, सामंती ताकतों ने अवैध कब्जा कर बिल्डिंग खड़ी कर ली है, लेकिन उस पर बुलडोजर नहीं चल रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब ठेला-खोमचे वालों को उजाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अपराध की घटनाएं रोक पाने में पुलिस पूरी तरह से विफल है। कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। दाल, सब्जी, जीवन रक्षक दवाएं खरीद से बाहर हो गई है। उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं सहित जरूरी खाद्य पदार्थो के दाम कम करने, डीजल, रसोई गैस के दाम हाफ करने तथा बिजली बिल माफ करने की मांग की। अंत में राष्ट्रपति, राज्यपाल, पुलिस महानिरीक्षक को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। धरना सभा में भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, (माले) के जिला सचिव रामप्यारे राम, डा. रामबदन सिंह, जफर आब्दी, जनार्दन राम, मंजू गोंड, सत्येंद्र कुमार, गुलाब सिंह, नंदकिशोर बिंद, मनोज कुशवाहा, ईश्वरलाल गुप्ता, रामअवध राम, रामलाल, रामप्रवेश कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मोती प्रधान, श्यामा प्रसाद ने संयुक्त रूप से तथा संचालन योगेंद्र भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed