फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inspector in charge of Suhwal police station suspended

एसपी ने सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक को किया निलंबित, हड़कंप

Sat, 25 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Inspector in charge of Suhwal police station suspended
कालूपुर तिराहे के पास तीन दिन पूर्व जनसंख्या समाधान यात्रा और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद मामले में कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक रामबरन सिंह ने शुक्रवार की देर शाम सुहवल थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही थाने की जिम्मेदारी विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी सलिल स्वरूप आदर्श को सौंपी है।
विज्ञापन

बीते 23 दिसंबर की सुबह चंदौली से गाजीपुर के लिए जनसंख्या समाधान यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में आ रही थी। कालूपुर तिराहे के पास यात्रा में शामिल वाहन बेतरतीब खड़े होने से जाम की स्थिति हो गई थी। इसी बीच मेदिनीपुर से गाजीपुर जा रहे एक युवक वाहनों को हटाने की बता कही। इसको लेकर कहासुनी के बाद मारपीट र्हुई थी। इस घटना में यात्रा में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष और दूसरे पक्ष को मिलाकर सात लोगों को चोटें आई थी। इससे नाराज फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कालूपुर तिराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। एसपी और एडीएम के काफी मान-मनौव्वल के पांच घंटे बाद जाम समाप्त हो सका था। इधर घटना के दूसरे दिन पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने पांच लोगों का चालान भी किया।
विज्ञापन

जनसंख्या समाधान यात्रा में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने काफिले को सुरक्षा न दिए जाने और बवाल के लिए थाने के प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया था। जबकि गृह नियंत्रण कक्ष एवं प्रदेश के विशेष सचिव डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने जिन जिलों होकर यात्रा गुजरनी थी वहां के डीएम एवं एसपी को यात्रा की सुरक्षा को लेकर पत्र भी जारी किया था। इसके बाद भी सुहवल पुलिस ने लापरवाही बरती थी। जनसंख्या यात्रा में शामिल घायलों का मेडिकल उपचार के बाद यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीते 24 दिसंबर की दोपहर दो बजे आजमगढ़ के लिए रवाना हो गई थी। बवाल के बाद यात्रा में शामिल लोगों ने इसकी जानकारी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघ के उच्च पदाधिकारियों सहित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और प्रदेश के आला अधिकारियों को दे दी थी। इस संबंध में एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
इनसेट
खानपुर थानाध्यक्ष लाइनहाजिर
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने खानपुर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह को लाइनहाजिर करने के साथ सैदपुर कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात घनानंद त्रिपाठी को खानपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं बहरियाबाद के थानाध्यक्ष अगम दास को सैदपुर कोतवाली और जंगीपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार को बहरियाबाद का थानाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed