फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Innocent dies after being hit by scarps

स्कार्पियों की चपेट में आने से मासूम की मौत

Fri, 11 Mar 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Innocent dies after being hit by scarps
सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में स्कार्पियों बैक करते समय समय चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव के राजभर बस्ती निवासी रामाशीष राजभर का दो वर्षीय पुत्र राजवंशी घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान चालक स्कार्पियों बैग कर रहा था। इस दौरान मासूम चपेट में आ गया और पहिया से कुचलकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। बच्चे को खून से लथपथ देखकर आनन-फानन में जिला अस्पताल की ओर दौड़े पड़े। वाहन के अस्पताल पहुंचने से पहले ही अत्यधिक रक्त निकल जाने के कारण बालक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। मासूम का शव देखकर महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगी। आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों को ग्रामीण सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव लेकर थाने आई। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। वैसे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed