फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Injured army soldier dies during treatment

घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत

Wed, 02 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Injured army soldier dies during treatment
सादात। असम में हुए हादसे में घायल वृृंदावन गांव निवासी सेना के जवान की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। वह 30 मई को सेना की जीप खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन बिलख उठे। गांव में मातम पसर गया। तीन जून को जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। बहरियाबाद थाना क्षेत्र वृंदावन गांव निवासी रामजन्म यादव के सबसे छोटे पुत्र अभिषेक यादव (23) सेना में जुलाई 2019 में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती असम में थी। असम-नागालैंड सीमा के पास पहाड़ पर लगे सैनिक कैंप से ड्यूटी के बाद पांच जवानों के साथ वापस लौटते समय सोमितपुर गांव के पास जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो जवानों की मौके पर मौत हो गई। घायल तीन जवानों को असम के तेजपुर स्थित सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुबह दस बजे अभिषेक यादव की मौत हो गई। इधर घायल होने की सूचना पर 30 मई को जवान के बड़े भाई हरिकेश यादव और पिता रामजन्म यादव असम के लिए रवाना हो गए थे। परिजनों के मुताबिक तीन जून को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed