फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'India' flag will fly in Ghosi: Naresh Uttam

घोसी में 'इंडिया' का परचम लहराएगा : नरेश उत्तम

Fri, 01 Sep 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
'India' flag will fly in Ghosi: Naresh Uttam
(फोटो भी)
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले,
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धांजलि सभा में बोले प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी आंदोलन के मजबूत सिपाही थे स्व. अर्जुन राय
गाजीपुर-भीमापार। सैदपुर तहसील अंतर्गत पिपनार गांव में वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. अर्जुन राय की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अर्जुन राय समाजवादी आंदोलन के मजबूत सिपाही थे। वह आजीवन अपने खून और पसीने से इस आंदोलन को सींचते रहे। वह पार्टी के समर्पित, कर्मठ, संघर्षशील तथा समाजवादी आंदोलन के प्रणेता थे।समाजवादी विचारों एवं सिद्धांतों से हमेशा लैस रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं सांप्रदायिक सोच की चर्चा करते हुए सभी को भाजपा की तरफ से किए जा रहे षड्यंत्रों से सचेत रहने की हिदायत दी। कहा कि भाजपा का चरित्र सत्ता का दुरपयोग करने का है। लोगों में भ्रम पैदा करने में उसे महारथ हासिल है।
विज्ञापन

घोसी में हो रहे उपचुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा अपनी जीत के लिए सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है। इसके बावजूद घोसी में इंडिया का परचम फहरेगा। घोसी चुनाव का परिणाम देश की राजनीति की दिशा तय करेगा और 2024 में सत्ता परिवर्तन का कारण बनेगा। लोकसभा का चुनाव पार्टी के लिए चुनौती है। यह चुनाव देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बचाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी और महिला पहलवानों के यौन शोषण के सवाल पर मोदी जी की जुबान पूरी तरह से बंद है। आज प्रदेश में न्याय के प्रहरी और कानून के रखवाले अधिवक्ता पुलिस की लाठी से पीटे जा रहे हैं लेकिन देश और प्रदेश की गूंगी बहरी भाजपा सरकार मौन धारण किए हुए है। उन्होंने भाजपा सरकार से जातिगत जनगणना कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि सपा लगातार दलितों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ते हुए केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना कराने के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, शोषितों और वंचितों को उनका हक नहीं देना चाहती है इसलिए उसने जातिगत जनगणना न कराने का हठ पाल रखा है।

कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। वह बदलाव के मूड में है। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व. दीनानाथ पांडेय के छोटे भाई कैलाशपति पांडेय ने बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने लाल टोपी पहनाकर और समाजवादी झंडा देकर सदस्यता ग्रहण कराई। श्रद्धांजलि सभा में विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, शोएब अंसारी उर्फ मन्नू, अंकित भारती, राजेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन रमेश यादव और गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम के संयोजक आजाद राय ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed