फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   incrochment

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को झेलना पड़ा विरोध

Sun, 10 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
incrochment
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर ग्राम सभा के मिश्रपुरा गांव में बीते नौ जनवरी को मुहम्मदाबाद के नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए दस मकानों को ध्वस्त कराना शुरु कर दिया था। देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान अंधेरा होने पर काम बंद कर दिया गया। दूसरे दिन रविवार की शाम चार बजे जब राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। यही नहीं राजस्व विभाग की टीम से हाथापाई भी हुई। इधर जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों को देख ग्रामीण वहां से खिसक लिए। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरु हो गया। पुलिस के मुताबिक मिश्रपुरा गांव निवासी बलिराम यादव ने अपने ही गांव के कुछ लोगों के खिलाफ उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया था कि इन लोगों द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से पक्का मकान बनाकर कब्जा किया गया है। हाईकोर्ट ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया था। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों से नोकझोंक ग्रामीणों द्वारा की गई थी। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed