{"_id":"615ded468ebc3e628e039d9a","slug":"increased-value-of-the-field-by-getting-gold-medal-ghazipur-news-vns615827560","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। क्षेत्र के कालनपुर एवं गहमर के दो खिलाड़ियों ने आगरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दौड़ एवं कबड्डी में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने दोनों खिलाड़ियों का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।
आगरा स्थित हरिदयाल टेक्निकल कैंपस में एक से तीन अक्तूबर तक चली इंडियन पैसिफिक स्पोर्ट्स फेडरेशन की प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग प्रांतों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें क्षेत्र के कालनपुर गांव निवासी श्रवण कुमार ने दौड़ एवं गहमर की रहने वाली पल्लवी सिंह पुत्री संतोष सिंह ने कबड्डी में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। मंगलवार को दोनों खिलाड़ी आगरा से पटना कोटा ट्रेन से स्थानीय स्टेशन पर उतरे। वहां कालनपुर के ग्राम प्रधान ललिता प्रसाद एवं गहमर के ग्राम प्रधान बलवंत सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने दोनों का माला पहनाकर स्वागत किया। श्रवण कुमार ने बताया कि उनकी तमन्ना ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने की है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता सितारा देवी पिता गंगासागर सहित कोच मोनू यादव को दिया। इस अवसर पर शुभम सिंह गौरव सिंह रिंकू बिंद प्रभात सिंह ठाकुर अभिषेक यादव गर्जन यादव लखन कुमार ईश्वरदेव चौधरी सुनील चौधरी राधेश्याम रजनीश राजपूत आदि मौजूद थे।