{"_id":"26e4df6cd803793fb0e22c478cd9d692","slug":"increase-yield-by-adopting-cutting-edge-technology-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याधुनिक तकनीक अपनाकर बढ़ाएं उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याधुनिक तकनीक अपनाकर बढ़ाएं उपज
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
इफको की ओर से सोमवार को अदिलाबाद स्थित गार्डेन में सहकारिता एवं रबी फसल विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आए सहकारी नेताओं और कृषि वैज्ञानिकों ने अत्याधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि उपज बढ़ाने एवं उर्वरक का कम प्रयोग कर जैविक कम्पोस्ट एवं हरी खाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदशंकर अवस्थी ने सहकारिता में महिलाओं की भागदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि महिलाएं कोआपरेटिव सोसाइटी बनाएं। उन सभी के अध्यक्षों को वह इफको में डेलीगेट
बनाएंगे। किसानों की मांग पर कहा कि वह दाल मिल स्थापित करें, उसकी 25 प्रतिशत इक्विटी इफको लगाएगा और उन्हें लोन दिलाया जाएगा। नकली दवाओं से किसानों को मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने कहा कि दुनिया की जानी-मानी
विज्ञापन
जापान की कंपनी के साथ करार कर इफको एमसी कंपनी बनाई गई है, जो दवा बनाकर उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारी के सुझाव पर उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए इफको ने ई-बाजार रजिस्ट्रेशन
करा लिया है। ई-प्लेटफार्म पर किसानों की उपज की बिकवाली कराई जाएगी। इफको के निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि सहकारिता वह अस्त्र है जो गरीब को शक्ति प्रदान करता है। इफको के संकट हरण बीमा योजना के बारे में बताते
हुए कहा कि एक खाद की बोरी पर 4 हजार का बीमा होता है। किसी किसान की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर 1 लाख तक उसे क्लेम दिया जाता है। बस खाद की खरीद की पर्ची किसान के पास रहनी चाहिए। संचालन कर रहे इफको के
संयुक्त महाप्रबंधक योगेंद्र कुमार ने किसानों से अपने घरों में नीम के पेड़ लगाने की अपील की। कहा कि नीम का दाना इफको 15 रुपये किलो की दर से खरीदेगा। किसानों को नीम के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र
ने फल एवं फूल की खेती को बढ़ाने पर बल दिया। गोष्ठी में जिला सहकारी संघ के चेयरमैन विजय शंकर राय, यूनी सीबी डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, राज्य विपणन प्रबंधक ऋषिपाल, फूलपुर प्लांट के प्रबंधक मुकुल
श्रीवास्तव, एआर कोआपरेटिव आरआर विश्वकर्मा, रविकांत राय, ओंकार नाथ राय, अवधेश राय, चंदा यादव, रामायण सिंह यादव आदि मौजूद थे। अंत में मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व आदर्श
शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत ज्ञान एवं मशहूर अभिनेता एवं लोकगीत गायक गोपाल राय ने अपने गीतों के माध्यम से गाष्ठी में आए लोगों का मनोरंजन किया।
जिले के पांच प्रगतिशील किसानों को विशेष योग्यता के लिए सम्मानित किया गया। इफको के प्रबंध निदेशक ने टमाटर एवं मटर की खेती करने वाले उन्नतशील किसान कृष्णकांत राय, मच्छटी के शेख अब्दुल्ला को सब्जी की खेती, रेवतीपुर
के कृष्णानंद राय को फल एवं फूल, अदिलाबाद के रामाशीष कुशवाहा को सब्जी तथा अमौरा के रंगबहादुर सिंह को औषधि की खेती के लिए अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।