फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Including millions of jewelry stolen cash

नगदी सहित लाखों के गहने चोरी

Mon, 11 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Including millions of jewelry stolen cash
नगदी सहित लाखों के गहने चोरी
 सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर मुहल्ला में शनिवार की रात चोरों ने  टेलीफोन विभाग के जेटीओ के बंद मकान को खंगाल डाला। इस दौरान चोर 87 हजार छह सौ  नगदी और करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात लेकर चंपत हो गए। सुबह जानकारी होने  पर पड़ोसी ने जेटीओ को चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने शक के आधार पर दो  लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की   छानबीन  की।
विज्ञापन

रजदेपुर मुहल्ला निवासी नफीस अहमद दूरसंचार विभाग में जेटीओ के पद  पर कार्यरत हैं और रजदेपुर कालोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं।

  ईद का पर्व मनाने के लिए वह मकान में ताला बंदकर पांच जुलाई को परिवार के साथ  भांवरकोल थाना क्षेत्र के रानीपुर गए थे। रविवार की सुबह दूध देने वाला जब  नफीस के दरवाजे पर पहुंचा तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। इससे उसने यह  सोचा कि उनका परिवार आ गया। मेन दरवाजे से अंदर जाकर दूध लेने के लिए आवाज  लगाने लगा। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वह पड़ोसी तौकीर अहमद के घर  पहुंचा और इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


जब तौकीर नफीस के घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट की  दीवार पर दो टूटा हुआ ताला रखा था। यह देख उन्हें यह समझने में देर नहीं  लगी कि मकान में चोरी हुई है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नफीस को दी।  जानकारी मिलने पर नफीस घर पहुंचे। सामानों की जांच-पड़ताल किया तो पता चला  कि 87 हजार छह सौ रुपये नकदी और करीब ढाई लाख के जेवरात गायब थे। उन्होंने  तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।  पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बातचीत कर  मामले की छान-बीन की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने शक के आधार पर मुहल्ले में ही  रहने वाले डल्ला सहित  अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित का कहना था कि जिन लोगों के खिलाफ  तहरीर दी है, वे चोरी के मामले जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed