Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
Incidents like Bareilly are meant to divert public attention from inflation and corruption: Ajay Rai
{"_id":"68e2b2a455cdafa3bd072349","slug":"incidents-like-bareilly-are-meant-to-divert-public-attention-from-inflation-and-corruption-ajay-rai-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-140270-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली जैसी घटनाएं जनता का ध्यान महंगाई और भ्रष्टाचार से भटकाने के लिए हैं : अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली जैसी घटनाएं जनता का ध्यान महंगाई और भ्रष्टाचार से भटकाने के लिए हैं : अजय राय
शहर के सांसद तिराहा पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री के चित्र पर श्रद
Link Copied
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि बरेली जैसी घटनाएं जनता का ध्यान महंगाई और भ्रष्टाचार से भटकाने के लिए कराई जा रही हैं। जीएसटी की दरें कम करना केंद्र सरकार का ढोंग है। कपड़े पर जीएसटी घटा दी गई लेकिन धागे पर बढ़ा दी गई। कॉपी-किताब पर घटा दी गई लेकिन पेपर पर बढ़ा दी गई। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र स्व. अवधेश राय शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात की और भाजपा की केंद्र, यूपी सरकार पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश सरकार एजेंडे के तहत काम कर रही है। हिंदू-मुस्लिम में भेद कर सत्ता बचाने की कोशिश की जा रही है लेकिन जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं। वह भाजपा के बी-टीम की तरह काम कर रहे हैं। बिहार चुनाव पर कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा भाई और बिहार छोटा भाई है। कांग्रेस इस बार बिहार में मजबूती से लड़ेगी और भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। मतदाता सूची से नाम काटने का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे पर मुखर रहेगी। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश ओझा, फसाहत हुसैन बाबू, जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।