फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inauguration of roads built at a cost of 23 lakhs of Municipality

नगर पालिका की 23 लाख की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण

Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of roads built at a cost of 23 lakhs of Municipality
नगर पालिका परिषद की ओर सेवार्ड संख्या- एक के पवहारी बाबा नगर में दो सड़कों का लोकार्पण नगर पालिका परिषद के पूर्वअध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंनेबताया कि विगत दिनों वार्ड के हाथी खाना में वीरेंद्र पासवानके मकान से मु. मेहरबान के मकान तक इंटरलाकिंग सड़क एवं ढक्कनयुक्त नाली का 16.92 लाख की लागत से एवं हाथीखाना में ही राजन शाह के मकान से हमीदा बेगम के मकान तकइंटरलाकिंग सड़क एवं ढक्कनयुक्त नाली का 6.44 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुहल्ले के निवासियों द्वारा बताया गया कि आजादी के इतनेवर्षों बाद भी उक्त सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था जिससे वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मुहल्ले वालों का सौभाग्य है कि इस सड़क एवंनाली का निर्माण बहुत ही गुणवक्तायुक्त कार्य कराकर किया गया है। सफाई, पानी एवंस्ट्रीट लाइट में और बेहतर करने का प्रयास किया गया है। काफी सड़कों का निर्माणकार्य चल रहा है। गांधी पार्क एवं राजेंद्र पार्क के सुंदरीकरण का कार्य चल रहाहै। कई प्रमुख स्थानों पर आरओ वाटर प्लांट लगाने की भी योजना को अंतिम रूपदिया जा रहा है। इसके अलावा भी कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।लोकार्पणके अवसर पर क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, शिवचंद गुप्ता, गिरीश यादव, सभासद परवेज अहमद, पूर्व सभासद अजयकुशवाहा, कैलाश गुप्ता, नवनीत सिंह, मन्नू तिवारी, हरिनारायण पटेल, सतीश पटेल, राजन शाह, वीरेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश नारायण वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed