फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In two days, 7 samples including oil and ghee were taken and sent to the laboratory for testing

Ghazipur News: दो दिन में तेल व घी समेत 7 नमूने लिए, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा

Thu, 19 Feb 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
In two days, 7 samples including oil and ghee were taken and sent to the laboratory for testing
गाजीपुर। होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में दो दिनों में कार्रवाई करते हुए कुल सात नमूने संग्रहित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि 16 फरवरी को भितरी बाजार (सैदपुर) स्थित रामजी किराना स्टोर से मस्टर्ड ऑयल (सलोनी ब्रांड) का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

वहीं 17 फरवरी को महुआबाग, गोलाघाट, कोटिया चट्टी (मुहम्मदाबाद), नवापुरा मोड़ (यूसुफपुर) और बलुआ टप्पा कठउत (हरिहरपुर) में अलग-अलग प्रतिष्ठानों से घी, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, दाल, मसाले, छेना मिठाई और नमकीन के नमूने संग्रहित किए गए। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। नमूना संग्रह एवं प्रवर्तन की कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.सी. पाण्डेय और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त के नेतृत्व में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed