फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the morning visit to the hospital after 9 pm Doctor

सुबह 9 बजे के बाद अस्पताल आते हैं डॉक्टर

Thu, 09 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 09 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
In the morning visit to the hospital after 9 pm Doctor
सुबह 9 बजे के बाद अस्पताल आते हैं डॉक्टर
दिन: गुरुवार। समय : सुबह 08 बजे स्थान: मिश्रबाजार स्थित जिला अस्पताल। इलाज कराने के लिए मरीज पहुंचने लगे थे। पर्ची कटाने के लिए काउंटर के बाहर मरीजों की भीड़ बढ़ रही थी। काउंटर बंद था तथा कर्मचारी नदारद थे। ओपीडी के विभिन्न कक्षों में ताला लटका था। ओपीडी में आने वाले पहले चिकित्सक सुबह 9: 05 बजे आए। अमूमन ओपीडी में पर्चा जमा करने का काम कर्मचारियों का है, लेकिन कर्मचारी के समय से न पहुंचने के चलते मरीज खुद अपना पर्चा संबंधित डॉक्टर के चेंबर में जमा करके डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों को देखने का निर्धारित समय सुबह 8 बजे से है। गुरुवार को 9.05 बजे चर्म रोग विशेषज्ञ डा. केके भाष्कर सबसे पहले अपने चेंबर में पहुंचे, जो निर्धारित समय से करीब एक घंटे के विलंब से पहुंचे। उनके आने से पूर्व मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। इसके बाद एक-एक कर सभी चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में पहुंचने लगे। करीब 9:15 बजे फिजिशियन डा. नेसार अहमद, सर्जन डॉ. जेपी पांडेय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.  शाहिद रजा, डॉ. तनवीर आलम सहित रोग विशेषज्ञ पहुंचे।
विज्ञापन



स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को कई बार निर्देश दिया है। डॉक्टर तो दूर कर्मचारी भी तय समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। नौ बजे के बाद एक-एक कर डाक्टर जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले सीएमएस कक्ष में गए और हस्ताक्षर बनाया। इसके बाद विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों को देखा। ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटी थी। कुछ जगहों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ओपीडी से जैसे-तैसे चिकित्सक को दिखाने के बाद मरीज जांच कराने तथा दवा लेने पहुंचे। वहां भी उन्हें इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद जांच आदि के लिए पहुंचने वाले मरीजों की जांच करने से मना कर दिया गया और दूसरे दिन आने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed