फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the dark shadows of the village from burning transformer

ट्रांसफार्मर जलने से कई गांव में छाया अंधेरा

Thu, 04 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
In the dark shadows of the village from burning transformer
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
 जनपद के अलग-अलग क्षेत्रोें में ट्रांसफार्मर जलने से कई इलाके अंधेरे में डूबे गए हैं। पिछले लगभग दस दिन से बिजली न रहने से पांडेयपुर बिठौरा, गोसलपुर गांव के अलावा शहर के एचडीएफसी बैंक तथा मुगलपुरा के हजारों लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से इन इलाकों के छोटे-बड़े उद्योग जहां ठप पड़े हैं, वहीं गांवों में मोबाइल तक चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने के बावजूद कोई उनकी सुनवाई करने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि इन क्षेत्रों के दुरुस्त हैं। 
विज्ञापन


 
विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जनपद में अप्रैल से लेकर अब तक कुल 927 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। विभाग ने इन्हें बारी-बारी से दुरुस्त कर सभी को वापस उनके स्थान पर लगा दिया है। ऐसा विभागीय अधिकारियों को दावा है। विभाग यह भी मानने को तैयार नहीं है कि वर्तमान में कोई ट्रांसफार्मर फुंका है। पिछले दस दिन के दौरान उमस भरी गर्मी में शहर के एचडीएफसी बैंक तथा मुगलपुरा के पास का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इसके साथ ही सदर तहसील के पांडेयपुर बिठौरा तथा मुहम्मदाबाद तहसील के गोसलपुर में बिजली आपूर्ति ठप है। लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन


इन गांवों में हजारों की आबादी बिजली के न रहने से बेहाल है। बिजली के बिना पंखा, कूलर, टीवी, इंनवर्टर आदि शो पीस बने हुए हैं। भीषण उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों के साथ का सभी का जीना हराम हो गया है। लोग बार-बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। पांडेयपुर और गोसलपुर की हजारों की आबादी बिजली को लेकर परेशानी में है। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बिजली विभाग के एसडीओ सदर अभिषेक मिश्रा का कहना है कि 400 केवीए से कम वाला ट्रांसफार्मर तीन से चार घंटे में दुरुस्त हो जाता है, जबकि इससे अधिक क्षमता वाला 10 से 12 घंटे में। वर्तमान में सभी फुंके ट्रांसफार्मर दुरुस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed