फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In many localities the death-head race

कई मुहल्लों में सिर पर दौड़ रही मौत

Tue, 08 Sep 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 08 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
In many localities the death-head race
भले ही शहर के कई मुहल्लों में जर्जर बिजली के तारों को हटाकर एबीसी केबिल लगा दिया गया हो, लेकिन अभी भी कई मुहल्लों की सड़कों पर लोगों के सिर के ऊपर से मौत दौड़ रही है। बिजली के तार इस कदर जर्जर हैं कि यह कब टूटकर गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे तार बार-बार टूटकर गिरते भी है, जिससे एक तरफ जहां लोगों के जान पर खतरा बना रहता है, वहीं बिजली आपूर्ति में भी अवरोध उत्पन्न होता है। तारों को जोड़ने के नाम पर घंटों आपूर्ति बंद कर दी जाती है। मुहल्लेवासियों का कहना है कि विभाग अगर इन तारों को हटाकर एबीसी केबिल लगवा देता तो बार-बार तारों को टूटने और किसी दुर्घटना की संभावना हमेशा के लिए खत्म हो जाती।
विज्ञापन



शहर के विशेश्वरगंज मुहल्ले में गाजीपुर-वाराणसी मार्ग के ऊपर से गुजरा बिजली का तार पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। आलम यह है कि दस कदम की दूरी पर तारों में दस से लेकर बारह जोड़ हैं। तार कई जोड़ की वजह से तार पूरी तरह से ढीला हो गया, जिससे धीमी हवा चलने पर भी तारों को एक-दूसरे से सटने से शार्ट-सर्किट की खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन



यहां पर महीने में पांच से दस बार तार टूटकर गिरता है। इत्तेफाक है कि अधिकांश रात में ही तार टूटता, जिस समय  मार्ग पर आवागमन का दबाव नहीं होता है। इन खतरनाक तारों के नीचे से रोडवेज तथा प्राइवेट बसें यात्रियों को लेकर गुजरती हैं। अगर समय रहते विभाग ने इन खतरनाक तारों की सुधि नहीं ली तो किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed