फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In Ghazipur too, 10 including SO and outpost incharge were arrested.

Ghazipur News: गाजीपुर में भी एसओ, चौकी इंचार्ज सहित 10 पर गिरी थी गाज

Sat, 27 Jul 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
In Ghazipur too, 10 including SO and outpost incharge were arrested.
गाजीपुर। ओवरलोड वाहनों को पुल से पार कराने व बालू लदे ट्रकों को सुरक्षित निकालने में बलिया की तरह जनपद भी अछूता नहीं रहा है। एक साल पहले तक इस तरह के मामलों में कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर हो चुके हैं, वहीं चौकी प्रभारी पर भी गाज गिर चुकी है। ट्रकों से वसूली करते वीडियो भी खूब वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में शहर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के छह सिपाहियों को तत्कालीन एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। आरोप था कि बिहार से होकर आने वाले बालू और कोयला लदे ओवरलोड ट्रक और वाहनों को हमीद सेतु से पार कराते हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में हमीद सेेतु पर प्रतिबंध के बावजूद ओवरलोड वाहनों के आवागमन एवं अवैध बालू के खेल में शामिल होने का मामला प्रकाश में आने के बाद तत्कालीन सुहवल थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह पर गाज गिरी और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारा बॉर्डर पर वर्ष 2023 में बालू के खेल में एक सिपाही, देवल बॉर्डर पर दो सिपाहियों पर कार्रवाई हुई थी। बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को भगाने के आरोप में सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था, जबकि देवल चौकी इंचार्ज का स्थानांतरण कर दिया गया था।
यूपी- बिहार बॉर्डर पर रहा सन्नाटा

वाराणसी एडीजी और आजगमढ़ डीआईजी द्वारा बलिया जनपद में की गई कार्रवाई से शुक्रवार को यूपी- बिहार बॉर्डर के बारा और देवल पुलिस चेकपोस्ट पर सन्नाटा पसरा रहा। खुफिया टीम भी अलर्ट मोड में है, वहीं सादे वेश में चेकिंग व नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी व उच्चाधिकारी मुस्तैदी से जुटे हैं। बॉर्डर पर स्लाइडिंग बैरियर भी लगा दिया गया है।

जनपद में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही बार्डरों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है। सादे वेश में टीम लगातार चेकिंग और निगरानी कर रही है। - ज्ञानेंद्र, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed