फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Impaired heavily on the lives of season 3

बिगड़ा मौसम 3 की जान पर भारी

Tue, 28 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 28 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Impaired heavily on the lives of season 3

जंगीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सलेम गांव निवासी सुरेंद्र राम का पुत्र अरुण कुमार राम (13) अपने ननिहाल विशुनपुर पिपरही गांव निवासी विक्रम राम के घर रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे आंधी आने पर वह पास-पड़ोस के बच्चों के साथ बागीचे में आम का टिकोरा बीनने के लिए चला गया।

विज्ञापन


 टिकोरा बीनते समय अचानक आम के पेड़ की मोटी डाली टूटकर उसपर गिर पड़ी। यह देखकर उसके साथ गए तीनों बच्चे सहम गए और चिल्लाते हुए मौके से घर की तरफ भागे। घर पहुंचकर बच्चों ने घटना की जानकारी बड़ों को दी। अरुण के परिवार सहित गांव के अन्य लोग तुरंत मौके की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन


आनन-फानन में टहनी को हटाकर उसमें से अरुण को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। जानकारी होते ही एसडीएम सदर एके सिंह राजस्व कर्मियों के साथ मौके पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी आशा देवी (60 ) आंधी के दौरान झोपड़ी के  गिरने से उसमें दब गई। जानकारी होते ही परिवार एवं पास-पड़ोस के लोगों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव में मंगलवार को आंधी-पानी के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई, वहीं उसकी दादी समेत दो मासूम बहनें झुलस गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में ले लिया।

पारा गांव निवासी मनोज यादव की पुत्री राधा (5), अन्नू (7) तथा स्व. विनोद का पुत्र शुभम (12) एवं उसकी दादी उर्मिला आंधी-पानी के दौरान बागीचे में आम का टिकोरा बीन रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी जिससे मासूम बच्चों सहित महिला झुलस गई। घटना की जानकारी होते ग्रामीण मौके की तरफ से दौड़ पड़े। आनन-फानन में एम्बुलेंस से सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल लाया गया।


उपचार के दौरान शुभम ने दम तोड़ दिया, जबकि राधा और अन्नू को भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद झुलसी शुभम की दादी उर्मिला रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों के लाख सांत्वना देने के बाद भी उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक शुभम एमजेआरपी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने माता-पिता का इकलौती संतान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed