{"_id":"630dce667eca9f217e42c0d8","slug":"immovable-property-worth-rs-4-20-crore-attached-to-a-relatives-of-mafia-mukhtar-ansari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी की 4.20 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क, भारी सुरक्षाबल मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी की 4.20 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क, भारी सुरक्षाबल मौजूद
Tue, 30 Aug 2022 02:23 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:23 PM IST
सार
बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्तार के करीबी की चार करोड़ 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति पुलिस प्रशासन की टीम ने मंगलवार को कुर्क कर ली। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
mukhtar ansari
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी की चार करोड़ 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति पुलिस प्रशासन की टीम ने मंगलवार को कुर्क कर ली। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभी कुछ ही दिन पहले मुख्तार के करीबियों के घर ईडी ने छापेमारी कर छानबीन की थी। ऐसे में लगातार हो रही कुर्की और छापेमारी की कार्रवाई से समर्थकों, रिश्तेदारों एवं परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते दो अगस्त को मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने आख्या रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी थी। एसपी द्वारा बीते 28 अगस्त को संस्तुति प्रदान की गई। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुख्तार अंसारी निवासी दर्जी टोला यूसुफपुर द्वारा गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने और स्वंय एवं गैंग के सदस्यों को लाभ प्राप्त करने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
समाज विरोधी क्रियाकलापों में अर्जित अपने सहयोगी जफर उर्फ चन्दा के नाम से बेनामी अचल संपत्ति सदर रोड मुहम्मदाबाद के कस्बा मुहम्मदाबाद मौजा चकरसीद जफरपुरा शहरी स्थित 0.1885 हेक्टेयर को मुनादी कराकर कुर्क किया गया। इसे अवैध तरीके से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराना और अभिलेख तैयार कराकर सहयोगी जफर उर्फ चन्दा के नाम कर दिया गया था। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन