{"_id":"6287d9f92d88dd386e7074a0","slug":"illegal-construction-over-drains-removed-ghazipur-news-vns654617460","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों के ऊपर किए अवैध निर्माण को हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों के ऊपर किए अवैध निर्माण को हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर स्थानीय बाजार में शुक्रवार को नालियों के ऊपर बने अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया गया। इसको लेकर सेवराई एसडीम राजेश प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत के सभागार कक्ष में 14 मई को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं अन्य सभी संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की गई थी। इसमें कस्बे में हो रहे अतिक्रमण के संबंध में चर्चा किया गया था।
बैठक में निश्चित किया गया था कि 19 मई तक व्यापारी नाले पर बने अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटा लेंगे। इसके पश्चात 20 मई से प्रशासन द्वारा नालियों के ऊपर बने हुए चबूतरों और अन्य अवैध निर्माण को बल पूर्वक हटाया जाएगा। इसी को लेकर कस्बे में कुछ स्थानों पर नालियों के ऊपर बने हुए अवैध कब्जे को जेसीबी से तोड़ दिया गया तथा अवैध अतिक्रमण को हटाने में जो भी खर्चा आएगा संबंधित व्यापारी से वसूल किया जाएगा। वहीं अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ व्यापारियों विरोध किया गया। जिसे दिलदारनगर के पुलिस द्वारा तितर-बितर कर दिया गया और समझा-बुझाकर मौके से अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण प्रत्येक शुक्रवार को इसी तरह से अन्य भागों में भी हटाया जाएगा तथा दुकानदारों को अवगत कराया गया कि किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण ना होने पर इसी तरह का अभियान पॉलिथीन प्लास्टिक के थैले प्लास्टिक के ग्लास और अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं पर भी रोकथाम लगाने हैं। इस दौरान जमानिया सीओ हितेंद्र कृष्णा मौजूद रहे।