फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   IG instructs to arrest criminals

अपराधियों को दबोचने का आईजी ने दिया निर्देश

Sat, 24 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
IG instructs to arrest criminals
मौधा। वाराणसी के आईजी रेंज एसके भगत ने शनिवार को सैदपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सैदपुर सर्किल के सभी चारों थानों की कार्यप्रणाली के अलावा क्षेत्र में चल रहे लाकडाउन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

आईजी रेंज ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर और ज्यादा शिकंजा कसने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को अधिक से अधिक मुचलका पाबंद करने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों, वारंटियों और कुख्यात अपराधियों को तुरंत ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों से अराजक तत्वों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही लाइसेंसी शस्त्रों को तुरंत जमा कराने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिया। इस दौरान सीओ सैदपुर बीएस वीरकुमार के अलावा सैदपुर थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव, खानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, सादात थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह और बहरियाबाद थानाध्यक्ष संजय मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed