फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If the weather cooperates, paddy plantation will pick up pace

Ghazipur News: मौसम का मिला साथ तो धान की रोपाई पकड़ेगी रफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
If the weather cooperates, paddy plantation will pick up pace
गहमर। धान की रोपनी का समय अब आ गया है। किसान उम्मीदों के साथ तैयारियों में जुटे हैं। रोहिणी नक्षत्र में तैयार की गई धान की नर्सरी अब रोपनी के लायक हो चुकी है। इधर, मौसम का मिजाज भी बदला है और बीते कुछ दिनों से हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद नहरों में भी पानी आ चुका है, जिससे खेतों में सिंचाई की संभावनाएं बेहतर हो गई हैं। किसान मुन्ना पांडेय, राजीव सिंह, सुनील सिंह, सुधीर सिंह, सियाराम यादव आदि का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा और नहरों में लगातार पानी मिलता रहा तो धान की रोपनी का काम तेजी से होगा। इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन

मई में जब धान का बिचड़ा डाला गया था, तब नहरें सूखी थीं और सिंचाई पूरी तरह से भूगर्भ जल पर निर्भर थी। इसके बावजूद किसानों ने हिम्मत नहीं हारी और जैसे-तैसे धान की नर्सरी तैयार कर ली। अब जबकि आद्रा नक्षत्र का भी शुभारंभ हो चुका है, किसान खेतों की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों की जोताई, मेड़बंदी और समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। किसानों की मानें तो अगर अगले कुछ दिनों तक बारिश अच्छी होती रही और नहरों का जलस्तर बना रहा तो धान की रोपनी गति पकड़ लेगी।

कृषि विभाग भी किसानों को समय पर सलाह और तकनीकी सहयोग देने में जुटा है। लघु डाल नहर गहमर के जेई सर्वेश कुमार ने बताया कि नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। इससे किसानों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed